फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dissatisfaction over Jal Jeevan Mission in the district panchayat meeting, questions also on health facilities

Haldwani News: जिला पंचायत बैठक में जल जीवन मिशन पर नाराजगी, स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी उठे सवाल

Thu, 29 Jan 2026 10:10 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 29 Jan 2026 10:10 AM IST
सार

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जल जीवन मिशन और ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली को लेकर सदस्यों ने विरोध जताया।

विज्ञापन
Dissatisfaction over Jal Jeevan Mission in the district panchayat meeting, questions also on health facilities
सर्किट हाउस काठगोदाम में जिल पंचायत की बोर्ड बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, सीडीओ अरविंद पांडे व अन्य - फोटो : संवाद

विस्तार

हल्द्वानी में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सदस्यों ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में लाखों रुपये बहाने के बाद भी ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं है। सदस्यों ने स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को भी मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं न होने के कारण ग्रामीणों को समय पर इलाज उपलब्ध नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

काठगोदाम सर्किट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जेजेेएम के कार्यों की शिकायत पर सीडीओ अरविंद पांडे ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को पेयजल समस्या का शीघ्रता से समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी सड़क, पानी, बिजली, सिंचाई जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं।

विज्ञापन

शिविर लगाकर अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने के निर्देश

बैठक में सदस्यों ने कहा कि पीएचसी और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे के अलावा 108 एंबुलेंस की सुविधा नहीं है। सीडीओ ने सीएमओ को रामगढ़, धारी, ओखलकांडा और बेतालघाट में हर माह शिविर लगाकर अल्ट्रासाउंड, एक्सरे कराने, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए। सीडीओ पांडे ने कहा कि कई पीएचसी व सीएचसी के चिकित्सक मरीजों के पर्चे में बाहर की दवाइयां लिख रहे हैं। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए व नियमित मॉनीटरिंग की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर दिन कूड़ा निस्तारण कराने, पर्वतीय क्षेत्रों में आंतरिक मार्गों में उगी झाड़ियों को कटवाने, क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में उपाध्यक्ष देवकी देवी, ब्लाॅक प्रमुख केडी रूवाली, मंजू नेगी सहित डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार सहित कई सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।

जंगली जानवरों से जानमाल का मुद्दा भी उठा

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में सदस्यों ने निराश्रित पशुओं व जंगली जानवरों से फसलों व जान-माल के बढ़ते खतरे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने वन विभाग से संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर फेंसिंग कराने अथवा कटीले तारों की बाड़ लगाने की मांग की। इस पर सीडीओ ने वन विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।


गोशालाओं में क्षमता से अधिक पशु मौजूद

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी धीरेश जोशी ने सदन को बताया कि रामनगर, बैलपड़ाव, मालधनचौड़, लालकुआं व हल्दूचौड़ में स्थित गोशालाओं में क्षमता से अधिक पशु हैं। इनमें वर्तमान में 3100 गोवंश हैं। बताया कि जिला पंचायत की ओर से रामनगर के मालधनचौड़ में गौशाला निर्माण के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। अन्य स्थानों पर भी गौशाला के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed