{"_id":"69b5bf2ad9184084e903c8d8","slug":"dissatisfaction-among-people-due-to-non-availability-of-gas-supply-at-ward-level-nainital-news-c-238-1-shld1020-123632-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: वार्ड स्तर पर गैस सप्लाई न होने से लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: वार्ड स्तर पर गैस सप्लाई न होने से लोगों में नाराजगी
Sun, 15 Mar 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में गैस आपूर्ति को लेकर लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। जिला प्रशासन के वार्ड स्तर पर होम डिलीवरी के निर्देशों के बावजूद कई क्षेत्रों में यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों को गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों पर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।
शनिवार को तल्लीताल और मल्लीताल क्षेत्रों में गैस सिलिंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुबह से ही एजेंसी के बाहर बुकिंग के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ अधिक होने पर जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यवस्था संभाली। लोगों का कहना है कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने वार्ड स्तर पर होम डिलीवरी के निर्देश दिए थे लेकिन कई क्षेत्रों में यह व्यवस्था लागू न होने से लोग सीधे एजेंसी पहुंचने को मजबूर हैं। पर्वत गैस एजेंसी की प्रबंधक अंकिता पांडे ने बताया कि वार्डों में वितरण की व्यवस्था की जा रही है, इसके बावजूद लोग सीधे तल्लीताल और मल्लीताल पहुंचकर भीड़ लगा रहे हैं।
तहसीलदार अक्षय भट्ट ने बताया कि प्रशासन गैस वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जहां भी समस्या सामने आएगी, उसे दूर कराया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोगों को परेशानी न हो।