फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute over horse operation, action taken against four people of both sides in peace

घोड़ा संचालन को लेकर विवाद, दोनों पक्ष के चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dispute over horse operation, action taken against four people of both sides in peace
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। नगर क्षेत्र के बारा पत्थर क्षेत्र में दो पक्षों में घोड़ा संचालन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को घोड़ा संचालन समिति के अध्यक्ष मो. उमर ने बताया कि घोड़ा संचालन के लिए पालिका ने बारापत्थर क्षेत्र को निर्धारित किया है। लेकिन कुछ घोड़ा चालक नियम विरुद्ध तरीके से स्नोव्यू, हिमालय दर्शन क्षेत्र में घुड़सवारी करा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर घोड़ा चालक मुबीन अहमद ने कहा कि घोड़ा संचालक समिति के अध्यक्ष उनसे अवैध वसूली कर रहे है। रुपये न देने पर लाइसेंस निरस्त कराने की धमकी दे रहे है। कोतवाली में दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई हरीश सिंह ने बताया कि एक पक्ष से समिति अध्यक्ष मो. उमर, रियासत अली और दूसरे पक्ष से मोबिन अहमद, नदीम अहमद के खिलाफ धारा 107, 116 के तहत कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed