फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute Erupts Between Tourists and Staff Over Toll; Scuffle Causes Traffic Jam

Nainital News: टोल को लेकर पर्यटक और कर्मियों में विवाद, हाथापाई से लगा जाम

Wed, 03 Jun 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 03 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Dispute Erupts Between Tourists and Staff Over Toll; Scuffle Causes Traffic Jam
नैनीताल। तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी पर मंगलवार सुबह टोल शुल्क के लिए पर्यटक और टोलकर्मियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद हाथापाई में बदल गया जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे यूपी नंबर की एक कार चुंगी पर पहुंची। टोलकर्मियों ने चालक से शुल्क मांगा लेकिन उसने सोमवार को भुगतान का हवाला देते हुए मना कर दिया। कर्मियों ने बताया कि टोल शुल्क प्रतिदिन लिया जाता है। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हुई जो हाथापाई में बदल गई। विवाद के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पर पर्यटक वाहन लेकर चला गया। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed