फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dispute between tourists and resort operator in Nainital, shots fired

Nainital News: नैनीताल में पर्यटकों और रिजॉर्ट संचालक के बीच विवाद, गोली चली

Sun, 31 Dec 2023 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 31 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Dispute between tourists and resort operator in Nainital, shots fired
प्रतीकात्मक
नैनीताल। घटगड़ क्षेत्र में कार को ओवरटेक करने को लेकर शुक्रवार देर रात पर्यटकों और रिजॉर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई हो गई। आरोप है कि एक पर्यटक ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली रिजॉर्ट संचालक के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। हल्द्वानी में उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने तीन अज्ञात पर्यटकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि विस्लिंग वुड्स रिजॉर्ट के पास हुए विवाद में गोलियां चल गई हैं। मंगोली और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। रिजॉर्ट संचालक अरविंद कुमार के पैर में गोली लगी थी। वह और एक अन्य युवक धर्मप्रकाश चोटिल पड़े थे। अरविंद कुमार को 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर में रिजॉर्ट संचालक अरविंद कुमार के भाई आदित्य कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी। उसने कहा कि अरविंद कुमार शुक्रवार रात धर्मप्रकाश को लेने कालाढूंगी गया था। रात बारह बजे दोनों लौट रहे थे। इसी बीच उनके आगे चल रही एक कार बार-बार बीच सड़क पर ब्रेक लगाकर रोकी जा रही थी। कारण पूछने पर रिजॉर्ट के पास कार से उतरकर एक युवक ने उसके भाई के मुंह पर डंडा मार दिया, जबकि दूसरे युवक ने गोली चला दी। बचते-बचाते वह किसी तरह रिजॉर्ट पहुंचे तो युवक भी गाली गलौच करते हुए वहां पहुंच गए और मारपीट करने लगे। इस बीच पर्यटक ने फिर से गोली चला दी, जो उनके भाई के पैर पर लग गई। दूसरी गोली उनके सीने में लगने से बाल-बाल बची। इसके बाद पर्यटक धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन






एसपी जगदीश चंद्रा ने बताया पीड़ित के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed