{"_id":"6a5a8704df55f42c4f00509a","slug":"difficult-to-live-in-homes-due-to-dirty-sewer-water-flowing-nainital-news-c-238-1-shld1020-128333-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: सीवर का गंदा पानी बहने से घरों में रहना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: सीवर का गंदा पानी बहने से घरों में रहना हुआ मुश्किल
Sat, 18 Jul 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल परिसर में निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीवर लाइन दो सप्ताह से लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर के समीप लगातार सीवर का गंदा पानी बहने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। अस्पताल कर्मियों, स्थानीय लोगों और राहगीरों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि सीवर का गंदा पानी नैनी झील तक पहुंच रहा है।
जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से खोदाई करते समय सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से लगातार सीवर का पानी निर्माणाधीन स्थल और आसपास के क्षेत्र में फैल रहा है। जल संस्थान की टीम ने शिकायत मिलने पर दो बार मरम्मत का प्रयास किया लेकिन लाइन और चैंबर दोबारा क्षतिग्रस्त हो गए। नतीजतन समस्या जस की तस बनी हुई है। अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारियों और नर्सिंग स्टाफ मीनाक्षी, उर्मिला दास, प्रतिभा और जानकी कनवाल ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से दुर्गंध के बीच रहना मुश्किल हो गया है। बारिश और उमस के कारण स्थिति और भी खराब हो गई है तथा संक्रमण रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
एसडीएम नवाजिश खलिक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने और सीवर लाइन की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए जाएंगे।