{"_id":"57211a634f1c1b703fa916e9","slug":"diesel-tank-exploded-killing-welder","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर का डीजल टैंक फटने से वेल्डर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर का डीजल टैंक फटने से वेल्डर की मौत
ब्यूराे/अमर उजाला, चोरगलिया (नैनीताल)।
Updated Thu, 28 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। जांगी वर्कशाप लाइन में डंपर के डीजल टैंक के ढक्कन में वेल्डिंग करते समय वेल्डर शाहरुख पुत्र शाहिद निवासी इन्द्रानगर हल्द्वानी की डीजल टैंक फटने तथा उसमें आग लगने से मौत हो गयी। हादसा दोपहर लगभग 1ः30 बजे वसीम डेंटिंग व वेल्डिंग में कार्यरत शाहरुख नंधौर नदी में खनन कार्य में लगे डंपर संख्या यूपी 78 बीएन 2805 में वेल्डिंग का टांका लगा रहा था कि अचानक तेज धमाके के साथ जगह जगह आग फैल गयी।
विज्ञापन
धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी गूंज आसपास के क्षेत्र तक सुनाई दी। शाहरुख के साथ खड़ा ड्राइवर नन्हे पुत्र यूसुफ बुरी तरह झुलस गया, जिसे हल्द्वानी भेज दिया गया। हादसे में दो डंपर पूरी तरह जल गये। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सुशील तिवारी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन