फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dhikala and Garjia Zone open for tourists

ढिकाला और गर्जिया जोन पर्यटकों के लिए खुला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Dhikala and Garjia Zone open for tourists
रामनगर में कॉर्बेट के धनगढ़ी गेट से ढिकाला जाते कैंटर। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व ेके अंतर्गत ढिकाला और गर्जिया जोन रविवार से सैलानियों के खोल दिए गए। दोनों जोन में सैलानियों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। ढिकाला जोन में करीब 126 सैलानियों ने रात्रि विश्राम किया। पहले दिन कई सैलानियों को वनराज के दर्शन भी हुए।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का प्रसिद्ध ढिकाला जोन दिनी भ्रमण और रात्रि विश्राम के लिए रविवार से खुल गया। ढिकाला के प्रवेश द्वार धनगढ़ी गेट को सैलानियों के स्वागत के लिए फूलों से सजाया गया था। कॉर्बेट के अधिकारियों ने ढिकाला घूमने पहुंचे सैलानियों का मुंह मीठा कर स्वागत किया। ढिकाला पर्यटन जोन में भ्रमण के लिए चार कैंटरों से 89 सैलानी और रात्रि विश्राम के लिए 126 सैलानी पार्क के अंदर गए। दूसरी ओर, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का नया पर्यटन जोन गर्जिया भी पर्यटन गतिविधियों के लिए शुरू हो गया है। सैलानियों में नए पर्यटन जोन में जंगल सफारी के प्रति उत्सुकता दिखी। इस जोन में सुबह-शाम तीस-तीस जिप्सियों से 260 सैलानियों ने जंगल भ्रमण किया।
विज्ञापन

सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि कॉर्बेट का नया गर्जिया जोन भी पर्यटकों के लिए खोल दिया है। पहले दिन ढिकाला और गर्जिया जोन सैलानियों से पैक रहे। अब कॉर्बेट नेशनल पार्क के सभी जोन पर्यटन के खुल गए हैं। इससे गाइडों, जिप्सी चालकों और होटल व्यवसायियों में खुशी है। बता दें कि हर साल 15 जून को ढिकाला मानसून सत्र के चलते पांच माह के लिए बंद कर दिया जाता है और 15 नवंबर को फिर खुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed