फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dharmesh became president for the fifth time

धर्मेश पांचवीं बार अध्यक्ष बने

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dharmesh became president for the fifth time
अध्यक्ष- धर्मेश प्रसाद - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। देर शाम मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित हुए। इसमें धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष और सोनू सहदेव सचिव चुने गए। धर्मेश पांचवीं बार अध्यक्ष और सोनू छठी बार संगठन के सचिव निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

संघ की स्थानीय शाखा के चार पदों के लिए शनिवार को नगर पालिका परिसर में मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश चौटाला ने बताया कि 198 सदस्यों में से 193 ने वोट डाले। 42 मत अवैध पाए गए। चुनाव अधिकारी चौटाला ने बताया कि अध्यक्ष पद पर धर्मेश प्रसाद ने 109 मत पाकर जीत हासिल की जबकि दूसरे नंबर पर रहे कमल सिलेलान को 71 वोट ही मिले। सचिव पद पर सोनू सहदेव 121 वोटों से जीते। दूसरे नंबर पर रहे राजकुमार को 62 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर कमल कुमार ने 97 वोट पाकर जीत दर्ज की जबकि अमित साजन को 88 वोट मिले। इसी तरह उपसचिव पद पर रवि कुमार को सर्वाधिक 120 वोट मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विवेक सौदा को 61 मत मिले। चुनाव संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी दिनेश कटियार, अमित सहदेव, महेश कुमार, संजय भगत, राहुल कुमार, अमित कटियार, मोहित, शिवराज नेगी, राहुल कुमार, मनोज कुमार, हितेश चंद्र आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed