फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dhami also appeared serious on the issue of demographic change

Nainital News: डेमोग्राफी चेंज मुद्दे पर भी गंभीर नजर आए धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Dhami also appeared serious on the issue of demographic change
हल्द्वानी। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थूक, लैंड, लव जिहाद के साथ डेमोग्राफी चेंज के मुद्दे पर भी खासे गंभीर नजर आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यह सब बर्दाश्त योग्य नहीं है। कहा कि ऐसा मिलने पर सरकार कठोर कार्रवाई करेगी।जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई सभाओं में धामी ने कहा कि प्रदेश की डेमोग्राफी किसी भी हालत में नहीं बदलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेशभर में अब तक पांच हजार एकड़ से अधिक ऐसी भूमि को कब्जा मुक्त किया है जिस पर वर्षों से अतिक्रमण हुआ था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केवल विकास ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता की रक्षा के लिए भी पूर्णतः प्रतिबद्ध है। धर्मांतरण, लव जिहाद व लैंड जिहाद आदि के खिलाफ कठोर कदम उठाए गए हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है और यहां देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून भी लागू किया गया है। गोवंश संरक्षण हेतु गो संरक्षण कानून के तहत ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed