{"_id":"60f09c528ebc3ecccb357744","slug":"determination-of-membership-fee-of-high-court-bar-association-haldwani-news-hld4313160184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यता शुल्क का हुआ निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यता शुल्क का हुआ निर्धारण
विज्ञापन
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में एसोसिएशन की सदस्यता शुल्क का निर्धारण किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वे सदस्य जिनकी प्रैक्टिस 7 वर्ष तक है, उनका मासिक शुल्क 50 रूपया प्रतिमाह होगा। जबकि 7 वर्ष से अधिक प्रैक्टिस वाले अधिवक्ताओं का मासिक शुल्क 100 रुपया प्रतिमाह तथा वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मासिक शुल्क 250 रूपया होगा। यह मासिक शुल्क जनवरी वर्ष 2021 से लागू माना जाएगा। इसके अतिरिक्त जो हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्य अपना मासिक शुल्क 2 वर्ष से 5 वर्ष के मध्य तक जमा नहीं करेंगे उन्हें 2000 रुपया विलंब शुल्क भी जमा करना होगा। यदि कोई सदस्य 5 वर्षों तक अपना मासिक शुल्क जमा नहीं करता उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी।
ऐसी स्थिति में कोई सदस्य यदि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सदस्यता लेना चाहे तो उसे दोबारा से सदस्यता के लिए आवेदन करना होगा। बैठक में प्रभात बोहरा अधिवक्ता के साथ पिथौरागढ़ पुलिस की ओर से किए गए दुर्व्यवहार की भर्त्सना की गई। बैठक का संचालन बार सचिव विकास बहुगुणा की ओर से किया गया। बैठक में डीसीएस रावत (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), मुकेश रावत (उपाध्यक्ष), शक्ति सिंह (उपसचिव), शिवानन्द भट्ट, योगेश कुमार शर्मा, कौशल साह जगाती, नेहा खत्री, आदित्य कुमार आर्या, किशोर राय, सिद्धार्थ जैन, आनन्द सिंह मेर आदि उपस्थित रहे।