फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dent in Road

सड़क धंसने से मुख्य मार्ग से संपर्क टूटने का खतरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dent in Road
धुलई मार्ग के धंसने से सड़क के टूटने का भय बना। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। क्षेत्र में रविवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से धुलई जाने वाली सड़क के एक बड़े हिस्से में दरार आने से सड़क के टूटने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है। धुलई के जूनियर स्कूल के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने के साथ 20 मीटर लंबी दरार बन गई। इस दरार में लगातार बारिश का पानी घुसने से खतरा अधिक बना हुआ है। क्षेत्र पंचायत सदस्य बहादुर राम आर्य ने बताया कि चार महीने पहले सड़क ध्वस्त हुई थी। साथ ही जेई और पटवारी ने निरीक्षण कर जल्द मार्ग दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को उससे ऊपर की सड़क भी धंस चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि मार्ग की जल्द मरम्मत न की गई तो प्रदर्शन किया जाएगा। वहां पर ग्राम प्रधान गणेश जोशी, सोनू तिवारी, बहादुर राम आर्य, महेश चंद्र, शेखर चंद्र, प्रकाश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed