फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demolition of house damaged by landslide begins

Nainital News: भूस्खलन से क्षतिग्रस्त मकान का ध्वस्तीकरण शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demolition of house damaged by landslide begins
नैनीताल। नैनीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन से क्षतिग्रस्त मकान का ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया है। इस साल 23 सितंबर को नैनीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन के दौरान दो मंजिला मकान भरभराकर नीचे की ओर लटक गया था। भवन की ऊपरी मंजिल ध्वस्त हो गई थी लेकिन निचला तल पहाड़ी पर अटका हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से 22 घरों को खाली करा दिया था। लोगों की मांग पर प्रशासन ने अटके मकान का ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रत्नेश सक्सेना ने बताया कि क्षेत्र का निरीक्षण के बाद मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ मजदूरों के माध्यम से क्षतिग्रस्त हुए मकान का ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया है। इस कार्य के एक हफ्ते में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed