फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to provide documents of land falling under Ring Road JD

Nainital News: रिंग रोड की जद में आ रही भूमि के दस्तावेज देने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Demand to provide documents of land falling under Ring Road JD
हल्द्वानी। रिंग रोड से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को किसान मकान बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी गन्ना सेंटर में एकत्र हुए। उन्होंने यहां लोनिवि के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हल्द्वानी रिंग रोड लामाचौड़ चौराहे से शुरू होकर कमलुवागांजा, स्टील फैक्टरी, रेशमबाग, वनभूमि होते हुए गन्ना सेंटर रामपुर रोड पर निकलेगी। इस समरेखण के अंतर्गत नाप भूमि के भूस्वामियों से अनुरोध किया गया था कि भूमि के अभिलेख अमीन को उपलब्ध कराए गए थे। कहा कि लंबे समय से दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। इसके बाद भी उन्हें भूमि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर भूमि के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान कार्तिक उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed