फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand to merge villages in municipality area

Nainital News: नगर पालिका क्षेत्र में गांवों को मिलाने की मांग

Wed, 21 Aug 2024 05:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 21 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Demand to merge villages in municipality area
रामनगर। शक्तिनगर, ग्राम आदर्श नगर, शंकरपुर भूल, ग्राम कॉर्बेट नगर और शंकरपुर खजांची गांवों को नगर पालिका में शामिल करने की मांग जोर पकड़ रही है। मंगलवार को इन गांवों के ग्रामीणों ने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक के नेतृत्व में पालिका कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि नगर पालिका सीमा विस्तार में आसपास के गांवों के साथ भेदभाव किया गया है। रामनगर के सटे इलाकों को छोड़ तीन किमी दूर ग्राम कनियां, चोरपानी, गौजानी आदि गांवों को पालिका में शामिल किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नेता जावेद खान, टेंपो चालक यूनियन के अध्यक्ष युसुफ कुरेशी, निवर्तमान सभासद उस्मान सिद्दीकी, असलम सिद्दीकी, अमन, शमीम, तालिब, जिकरान, असलम आदि थे। संवाद
विज्ञापन


पालिका में शामिल नहीं होना चाहते कानियां, गौजानी के ग्रामीण
रामनगर। कानियां और गौजानी के जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय तक जुलूस निकाला। गौजानी के ग्राम प्रधान की ओर से पूरे गांव के हस्ताक्षर युक्त आपत्तियों का पत्र पालिका में जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति संयोजक ललित उप्रेती ने कहा कि कानियां के 80 फीसदी क्षेत्रफल में खेती होती है, यहां बाग-बगीचे हैं। कहा कि जो गांव नगर पालिका में मिलाए जा रहे हैं वे सब फलपट्टी घोषित हैं। ऐसे में इन गांवों को पालिका क्षेत्र में नहीं मिलाया जाना चाहिए। वहां कमरुद्दीन, जीवन सिंह, धारा बल्लभ पांडे, भास्कर करगेती, कैलाश तिवारी, प्रमोद उप्रेती, लक्ष्मी चंद्र करगेती, विनोद, पारस, जानकी जोशी, अनुराधा पटवाल, गीता शर्मा, दीपा कडाकोटी, हरिश्चंद्र कारगेती आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed