{"_id":"627ab920cbbad875cf5ce0da","slug":"demand-from-cm-to-give-50-percent-subsidy-in-straw-lalkuan-news-hld4622061165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से की भूसे में 50 फीसदी सब्सिडी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से की भूसे में 50 फीसदी सब्सिडी देने की मांग
विज्ञापन
नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा व अन्य पदाधिकारी आंचल दही का छोटा पैक लॉन्चिंग करते हुए।
- फोटो : LALKUAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं। भूसे की आसमान छूती कीमतों से पशुपालक परेशान हैं। बिचौलिए ऊंचे दामों पर भूसा बेच रहे हैं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष और उत्तराखंड कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन के प्रशासक मुकेश सिंह बोरा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा से भूसे की आसमान छूती कीमतों से राहत देने के लिए पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का अनुरोध किया है। बोरा ने बताया कि उन्हें सीएम और दुग्ध विकास मंत्री ने आश्वासन दिया है। जल्द भूसे पर किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पशु आहार निर्माण शाला में भूसे का प्रति कुंटल जो भी सरकारी मूल्य होगा राज्य सरकार 50 फ़ीसदी सब्सिडी के साथ पशुपालक को भूसा मुहैया कराया जाएगा। सरकार ने भूसे को प्रदेश से बाहर बेचने एवं उसके भंडारण पर प्रतिबंध लगाया है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश आर्य ने कहा कि सरकार की ओर से जल्द भूसे पर राहत मिलेगी।
...............
दुग्ध संघ ने दही के छोटे पैक लॉच किए
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन को देखते हुए राज्य के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर आज से दही के छोटे पौली पैक एक सौ अस्सी ग्राम और चार सौ ग्राम में विक्रय किए जाने का निर्णय लिया है। इसकी दरें न्यूनतम निर्धारित की गई हैं ताकि उपभोक्ता भोजन में आसानी से दही का उपयोग कर सकें। अध्यक्ष बोरा ने बताया कि दो सौ मिली कप में मैंगो व स्ट्राबेरी फ्लेवर में आंचल लस्सी है। जिसकी प्रतिदिन दो से ढाई हजार कप की मांग बाजार से आ रही है। बोरा ने कहा कि शीघ्र ही दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा आंचल आइसक्रीम का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, देवेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र आर्य, अतुल कुमार गुप्ता, प्रहलाद सिंह, संजय सिंह भाकुनी, पान सिंह खत्री, पूनम मिश्रा आदि थे।