फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for the arrest of murderers

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 04 Aug 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर Updated Fri, 04 Aug 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for the arrest of murderers
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। दहेज हत्या के दो माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे आक्रोशित महिलाओं ने बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय में नारेबाजी कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। ग्राम गैबुुआ निवासी गीता लटवाल की मृत्यु 23 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी।

विज्ञापन


गीता की मां राधा देवी ने बताया कि गीता के पति भूपेंद्र सिंह लटवाल, ससुर लक्ष्मण सिंह लटवाल, सास तारा देवी, ननद निशा बिष्ट ने उसे जहर देकर मारा था। दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट तभी कालाढूंगी थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन तब से दो महीने बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जिससे परिजनों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को तमाम ग्रामीण महिलाओं ने रामनगर के सीओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। वह सीओ को ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन सीओ के न मिलने पर उन्होंने पेशकार को ज्ञापन सौंपा। इनमें पुष्पा रावत, कमला देवी, नंदी रावत, गीता बिष्ट, अनीता मेहरा, राधा, नंदी बिष्ट आदि महिलाएं थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed