फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Demand for poultry did not bounce, traders worried

मुर्गे की डिमांड में नहीं आया उछाल, कारोबारी परेशान

Sat, 11 Feb 2017 01:16 AM IST
नवीन सक्सेना
नवीन सक्सेना Updated Sat, 11 Feb 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Demand for poultry did not bounce, traders worried
मुर्गा

डिमांड न आने से मुर्गे के व्यापारी परेशान हैं। मुर्गों का बाजार ठंडा है और फिलहाल 1500 मुर्गे ही रोजाना बिक पा रहे हैं, जबकि, चुनावी सीजन में यह संख्या 2500 से अधिक होने की उम्मीद इस कारोबार से जुडे़ लोगों को थी।

विज्ञापन


हल्द्वानी में लगभग 80 दुकानों पर मुर्गा बेचा जाता है। इसमें भी मंगलपड़ाव में मुर्गे की शॉप का सबसे बड़ा मार्केट है। शुक्रवार को कई दुकानदारों से बातचीत की गई तो सभी मुर्गा विक्रेता मुर्गे का बाजार ठंडा होने से परेशान दिखे।
विज्ञापन


आरके चिकन कॉर्नर के संचालक रियासत हुसैन कहते हैं कि चुनाव चलने की बात छोड़ो ठंडक के मौसम में वैसे ही मुर्गे की इतनी डिमांड होती थी कि दिन भर फुर्सत नहीं मिलती थी, लेकिन आजकल बाजार ही ठंडा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं 200 रुपए किलो से दाम घटकर 160 रुपए आ गए हैं। बताया कि फिलहाल मंगलपड़ाव बाजार में 300 से 350 मुर्गे ही रोजाना बिक पा रहे हैं। इसके अलावा शहर से दूर दराज वाले हल्द्वानी के अन्य क्षेत्रों में मुर्गे की दुकानों पर 300 से 350 मुर्गे निकल रहे हैं।

पर ग्रामीण क्षेत्रों में मुर्गे का रेट बाजार से अधिक यानी कि 180 रुपए किलो चल रहा है। वहीं, नैनीताल रोड और बरेली रोड पर चिकन कार्नर के नाम से दर्जन भर दुकानें चल रही हैं, उनका धंधा भी ठंडा ही है। लामाचौड़ में पोल्ट्री फार्म चलाने वाले दीप सरकार भी मुर्गे की डिमांड न बढ़ने को लेकर परेशान हैं।


शराब दे रहें हैं, अब दाल से खाओ या चिकन से

निर्वाचन आयोग की पैनी नजर होने के कारण कुछ प्रत्याशी समर्थकों को मुर्गे की दावत देने से बच रहे हैं। चर्चा है कि कुछ प्रत्याशी कार्यकर्ताओं को थकान उतारने के लिए केवल शराब की व्यवस्था करके दे रहे हैं। अब इस शराब को कार्यकर्ता खुद मुर्गा खरीदकर उसके साथ पिए या सब्जी के साथ, यह उसकी टेंशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed