{"_id":"6081ce538ebc3e590f3cfc1d","slug":"demand-for-mosque-oximeter-sanitizer-increased-haldwani-news-hld42240018","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉस्क, ऑक्सीमीटर सैनिटाइजर की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉस्क, ऑक्सीमीटर सैनिटाइजर की मांग बढ़ी
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते मामलों ने लोगों को चिंता में डाला हुआ है। बाजार में एक बार फिर मॉस्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर की मांग बढ़ गई है। इनके दाम में बढ़ोतरी भी हुई है। पैरासिटामाल, विटामिन-सी, विटामिन-डी की मांग भी बढ़ गई। दवा विक्रेताओं के अनुसार इस बार लोग ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग भी कर रहे हैं।
मुखानी के दवा विक्रेता दीपक तिवारी कहते हैं कि जनवरी, फरवरी तक ऑक्सीमीटर सप्ताह में एक से दो तक बिकता था पर अब पर अब दस से बीस तक प्रतिदिन बिक्री हो रही है। भाप लेने वाली मशीन 150 से 200 रुपये तक मिल जाती थी, इसका रेट करीब पांच सौ तक पहुंच चुका है। इसे मिलने में भी समस्या आ रही, वह बिक्री के लिए रख भी नहीं रहे हैं।
स्वामीराम कैंसर इंस्टीट्यूट के पास के दवा विक्रेता राजू शर्मा कहते हैं कि ऑक्सीमीटर सात सौ तक मिल रहा था, अब रेट 1400 से अधिक हो चुका है। सैनिटाइजर की मांग काफी बढ़ गई है। दामों में भी बीस प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। विटामिन- सी, विटामिन डी की भी मांग काफी है। पैरासिटामाल की भी मांग भी काफी है। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास के दवा विक्रेता हसीब कहते हैं कि पहले साधारण मास्क प्रतिदिन दस तक बिकता था, अब पचास से साठ तक बिक रहा है। कुछ समय पहले तक सैनिटाइजर की बिक्री रोज एक-दो पीस की हो रही थी, इन दिनों 50 तक बिक्री हो रही है। मॉस्क और सैनिटाइजर के दामों में कुछ बढ़ोतरी हुई है। जो विटामिन सी व डी की मांग बढ़ी है, पर दाम में अंतर नहीं आया है। दवा विक्रेताओं के अनुसार इस बार ऑक्सीजन सिलिंडर की मांग भी है। हर रोज लोग ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए लोग पहुंच रहे हैं पर यह मिल नहीं पा रहा है।