{"_id":"4f24666332829fdba68afbba482c6e0f","slug":"dehradun-out-of-the-tournament-by-beating-champawat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से हारकर चंपावत टूर्नामेंट से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से हारकर चंपावत टूर्नामेंट से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से 5-2 से हारकर चंपावत की टीम राज्य स्तरीय ओपन पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता से बाहर हो गई। जबकि देहरादून ने पिथौरागढ़, टिहरी ने अल्मोड़ा और उत्तरकाशी ने चमोली को हराया। बागेश्वर और टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली, हरिद्वार और पौड़ी के बीच खेला गया मैच ड्रा रहा। इससे पूर्व सहायक निदेशक अख्तर अली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता का पहला मैच देहरादून और चंपावत के बीच खेला गया। देहरादून की ओर से अभिषेक ने 15वें और 43वें मिनट में गोल किया। सौरभ ने 23वें, नीरज ने 39वें और गोपाल ने 69वें मिनट में गोल किया। चंपावत की ओर से विकास ने 44वें मिनट और राजेंद्र ने 51वें मिनट में गोल किया। इस प्रकार देहरादून ने चंपावत को 5-2 से हराया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का दूसरा मैच बागेश्वर और टिहरी के बीच हुआ। इसमें टिहरी की ओर से 47वें मिनट में राहुल कुमार और बागेश्वर की ओर से रोहित कार्की ने 55वें मिनट में गोल किया। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला। तीसरा मैच रुद्रप्रयाग और चमोली के बीच खेला गया। दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का चौथा मैच हरिद्वार और पौड़ी के बीच खेला गया। इसमें भी कोई टीम अंतिम क्षणों तक गोल नहीं कर सकी। प्रतियोगिता पांचवां मैच देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। इसमें देहरादून की ओर से 44वें मिनट में नीरज सामंत ने गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी।
प्रतियोगिता का छठा मैच टिहरी और अल्मोड़ा के बीच खेला गया। अल्मोड़ा की ओर से तीसरे मिनट में विक्रम ने गोल किया। इसके बाद टिहरी की ओर से 12वें और 19वें मिनट में प्रवीन सिंह और 48वें मिनट में अविरल भट्ट ने गोल कर टिहरी को 3-1 से जीत दिला दी।
प्रतियोगिता का सातवां मैच चमोली और उत्तरकाशी के बीच खेला गया। इसमें उत्तरकाशी ने 1-0 से जीत दर्ज की। उत्तरकाशी की ओर से 55वें मिनट में आकाश ने गोल किया। तनवीर, राकेश, प्रेम सिंह रावत, सलीम, नरेश और संगीता ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
मुईनुद्दीन खान मैच कमिश्नर रहे। इस मौके पर संजीव पंत, नवीन चंद्र पंत, सुनील रावत, प्रकाश शर्मा, नीता पोखरियाल, पूनम मेहता, गीता शर्मा और दिनेश बिष्ट आदि मौजूद थे।