फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dehradun and Nainital teams win

Nainital News: देहरादून और नैनीताल की टीम विजयी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:56 AM IST
विज्ञापन
Dehradun and Nainital teams win
हल्द्वानी। हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में आयोजित अंडर 19 राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबाल स्पर्धा में नैनीताल और देहरादून की टीमें विजेता रहीं। स्पर्धा से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को हुए निर्णायक मुकाबलों के बालिका वर्ग में नैनीताल की टीम ने पिथौरागढ़ को 4-0 पराजित किया। ऊधमसिंह नगर तीसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने पिथौरागढ़ को 3-1 से शिकस्त दी। स्पर्धा में नैनीताल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के आर्यन बिष्ट और नैनीताल की मीनाक्षी को टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राज्य की छह जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया था। तीन दिवसीय फुटबाल स्पर्धा में प्रदर्शन के आधार पर बालक और बालिका वर्ग में 18-18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित बालक टीम जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रतिभाग करेगे। बालिकाओं की टीम मणिपुर में मुकाबला खेलेगी। वहां सीईओ जीआर जायसवाल, जिला खेल समन्वयक संजय वर्मा, मनीष पवार, सुरेंद्र अधिकारी हरगोविंद पाठक, दिनेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed