फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Degree colleges of the state may open in the first week of November, suggestions sought from 23 degree colleges of the state

नवंबर के पहले सप्ताह में खुल सकते हैं राज्य के डिग्री कॉलेज, प्रदेश के 23 डिग्री कॉलेजों के मांगे सुझाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Degree colleges of the state may open in the first week of November, suggestions sought from 23 degree colleges of the state
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। प्रदेश के डिग्री कॉलेज अगले माह नवंबर के पहले सप्ताह में खुल सकते हैं, शासन के निर्देश पर उच्चशिक्षा निदेशालय ने तैयारी शुरू कर दी है। निदेशालय ने राज्य के बड़े 23 डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों से सुझाव लेकर शासन को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के चलते 16 मार्च से राज्य भर के सभी राजकीय डिग्री कॉलेज समेत निजी उच्चशिक्षा संस्थान बंद चल रहे हैं। अब शासन राज्य के डिग्री कॉलेजों को भी नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में खोलने पर विचार कर रहा है। शासन ने इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशालय से एसओपी तैयार करने के लिए खाका तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं। उच्चशिक्षा निदेशक डॉ. कुमकुम रौतेला ने कुमाऊं और गढ़वाल के अधिक छात्रसंख्या वाले डिग्री कॉलेजों पिथौरागढ़, बेरीनाग, बागेश्वर, रानीखेत, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, महिला कॉलेज हल्द्वानी, रामनगर आदि कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र भेजकर सुझाव मांगे थे।
विज्ञापन

इन सभी डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों के सुझाव मिलने के बाद निदेशालय ने शासन को भेज दिया है। इस बारे में उपनिदेशक डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि डिग्री कॉलेज खोलने के बारे में शासन को सुझाव भेज दिए गए हैं। आगे शासन स्तर पर ही निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed