फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deep Rajwar in Ramnagar

दीप रजवार की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक

Tue, 19 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। Updated Tue, 19 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Deep Rajwar in Ramnagar

युवा कलाकार दीप रजवार ने प्रकृति के संरक्षण के लिए अनूठी एकल प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। उन्होंने सुरीले गीतों की प्रस्तुति के साथ ही गिटार, माउथ ऑर्गन और ड्रम जैसे वाद्य यंत्र भी खुद ही बजाए। उनके इस हुनर की लोगों ने जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


नगरपालिका ऑडिटोरियम में डीप हारमनी सोलो बैंड की प्रस्तुति का शुभारंभ रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम ने किया।

 उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की कोशिश की सराहना की। इससे पहले द् कार्बेट फाउंडेशन ने पर्यावरण जागरूकता को लेकर डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम स्थल पर प्रकृति व पर्यावरण की रक्षा के लिए बैनर लगाए गए थे। दीप रजवार ने दो घंटे चली एकल प्रस्तुति में कई फिल्मी गीत एवं गजल गाए।

 उनके द्वारा तेरी गलियां, पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, वो कागज की कश्ती वो बारिश का पानी, मेरा इश्क सूफियाना, तुम ही हो जैसे लोकप्रिय फिल्मी गीतों को पेश कर खूब तालियां बटोरी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता गणेश रावत ने किया। अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. मोहन सिंह अधिकारी की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।


इस दौरान आस्थान हैबिटेट के शशांक टर्रे, प्रणय श्रीवास्तव, गोपाल बिष्ट, अम्मू पांडे, गिरीश बौड़ाई, आलोक गुसाईं, डीएस नेगी, यशपाल सिंह रावत, सलित गुप्ता, डा. निशांत पपनै, संतोष मेहरोत्रा, संजय मेहता, नवेंदु जोशी, मोहन पाठक, सुधीर कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed