फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Deep martyrs burned at Chhath Puja

छठ पूजा पर शहीदों के नाम जलाए दीप

Sun, 06 Nov 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 06 Nov 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Deep martyrs burned at Chhath Puja
छठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छठ पूजा स्थल पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अमर उजाला की पहल पर वहां मौजूद सभी लोगों ने शहीदों के नाम एक-एक दीया जलाकर श्रद्धांजलि दी। व्रतियों ने परिवारीजनों के साथ ही जवानों की लंबी आयु की कामना की। छठ पूजन सेवा समिति के अनुरोध पर सैनिकों और सैनिक परिवारों की रक्षा का संकल्प लेते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष में स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग भी किया। समिति की मीडिया प्रभारी ऊषा कुमार ने बताया कि वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने प्रस्ताव मिलने पर एक और छठ पूजा स्थल बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


 सुशीला तिवारी अस्पताल के पास छठ पूजा स्थल पर रविवार को व्रती महिलाओं ने सज-धजकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रतियों ने ‘रूनकी झुनकी बेटी मांगीला, पढ़ल पंडितवा दामाद, छठी मइया दर्शन दींही ना आपन...’ गीत गाते हुए छठी मैया से खेलती-कूदती बेटी और पढ़ा लिखा दामाद भी मांगा।  यहां पूजा करने के लिए महिलाओं के साथ बच्चों और पुरुषों की देर शाम तक भीड़ लगी रही। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए रामपुर मार्ग को वन-वे कर दिया था। सोमवार सुबह उगते हुए को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद 36 घंटे के महाव्रत का प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।
विज्ञापन


 छठ पूजन सेवा समिति ने सुशीला तिवारी अस्पताल के पास नहर किनारे स्थान को काफी सजाया है। दो दिनों से यह स्थान रंग-बिरंगी लाइटों से छटा बिखेर रहा है। रविवार को छठ पूजा के लिए दोपहर से ही व्रती महिलाओं के साथ पुरुषों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। शाम के समय श्रृंगार कर महिलाओं ने पूजा स्थल पर बेदी बनाकर फल-फूल, गन्ना, अनाज, बांस से बनी दौरी में रखकर सुपली से सूर्य की उपासना की। शाम पांच बजते ही महिलाओं ने नहर में जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। यहां से लौटने के बाद महिलाएं रातभर दीपक जलाकर अपनी मन्नत के मुताबिक कोशिया भरती हैं। सुबह फिर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद वितरित कर खुद ग्रहण करेगी। छठ सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णा साह ने बताया कि भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर काफी प्रसन्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री, विधायक भगत, मेयर, सिटी मजिस्ट्रेट, रेनू अधिकारी ने भी दी शुभकामनाएं
हल्द्वानी। रविवार को छठ पूजा स्थल पर पहुंचकर वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, विधायक बंशीधर भगत, मेयर जोगेंदर रौतेला, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा ने छठ पूजा के लिए पूर्वांचल समाज के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व आज सर्व समाज का त्यौहार बन गया है। उन्होंने छठ सेवा समिति के प्रयासों की काफी सराहना की। वित्तमंत्री ने कहा कि आगामी वर्षों में इस और भव्य रूप दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता भुवन भंडारी, भाजपा प्रदेश महांत्री गजराज बिष्ट, बसंत बल्ल्भ भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष हेमंत बगड्वाल आदि भी थे। छठ सेवा समिति के सचिव सुरेश भगत, यशवंत सिंह तनूजा, शंकर भगत, कपिल भगत, महामंत्री मुरारी श्रीवास्तव, ऊषा कुमार, वीरू लाल पंडित, छोटे लाल साह, महंत भगत, कार्यकारी अध्यक्ष विंदेश्वर सिंह, संरक्षक जसवंत सिंह सलूजा, राजेंद्र सिंह आदि ने छठ सेवा समिति की ओर से सभी का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed