फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Decomposed body of a middle-aged man found in a ditch, could not be identified

Nainital News: खाई में मिला अधेड़ व्यक्ति का सड़ा गला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

Sat, 01 Jun 2024 05:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 01 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Decomposed body of a middle-aged man found in a ditch, could not be identified
नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में खाई में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक शव करीब डेढ़ महीने पुराना लग रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तल्लीताल हनुमानगढ़ी से मनोरा को जाने वाले रास्ते के समीप स्थानीय निवासी रतन सिंह को एक बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया जिसे संदिग्ध मानते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची तल्लीताल पुलिस ने बैग खोलकर देखा तो उसमें प्रमोद कश्यप निवासी डूंगरपुर मुरादाबाद, यूपी के दस्तावेज मिले। उस पर मौजूद फोन नंबर पर कॉल करने पर मुरादाबाद निवासी पर्यटक ने एक महीने पहले अपना बैग कहीं खोने की बात कही जिसकी शिकायत उसने मल्लीताल कोतवाली में भी की थी। इसके बाद पुलिस ने रास्ते के नीचे एक कलमठ पर जाकर देखा तो वहां बिस्तर व बिस्किट पानी की बोतल नजर आई। क्षेत्र में दुर्गंध के चलते पुलिस ने जंगल में छानबीन शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने नीचे खाई में जाकर देखा तो रास्ते से 70 मीटर नीचे एक शव दिखाई दिया। खाई में मिले अधेड़ व्यक्ति के शव कीड़े पड़ गए थे।
विज्ञापन

एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि शव डेढ़ से दो महीने पुराना प्रतीत हो रहा है। सड़ी गली अवस्था में होने के कारण शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि लोगों की ओर से शव बीते दिनों क्षेत्र में घूम रहे विक्षिप्त व्यक्ति का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed