{"_id":"68b3661337a52a68dc0091e2","slug":"debris-not-removed-from-ranibagh-state-highway-overloading-caused-problems-haldwani-news-c-337-1-hld1039-125092-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रानीबाग स्टेट हाईवे से नहीं हटा मलबा, मुसीबतें हुईं ओवरलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रानीबाग स्टेट हाईवे से नहीं हटा मलबा, मुसीबतें हुईं ओवरलोड
विज्ञापन
हल्द्वानी। रानीबाग-भीमताल स्टेट हाईवे 48 घंटे बाद भी बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाया है। पहाड़ी दरकने के बाद वैकल्पिक पुल के सहारे हल्के वाहनों का संचालन जारी है। लोनिवि भवाली की ओर से शनिवार को भी देर रात तक मलबा हटाने के लिए दो पोकलेन लगाई गई थीं।
शुक्रवार सुबह रानीबाग में पुल की एप्रोच रोड पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। इससे अमृतपुर, सलड़ी, भीमताल, पदमपुरी, धानाचूली, शहरफाटक, देवीधुरा और लोहाघाट तक के यात्री प्रभावित हुए। शुक्रवार को लोनिवि ने मलबा हटाकर नए पुल के पास वाले पुराने ब्रिज से हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू की। भारी वाहन वाया ज्योलीकोट भवाली होते हुए आवाजाही कर रहे हैं।