{"_id":"59c011e54f1c1b8b688b5583","slug":"death-of-one-of-the-obese-diarrhea-in-tokh-kafli","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोक काफली में उल्टी दस्त से एक की मौत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोक काफली में उल्टी दस्त से एक की मौत!
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल (नैनीताल)।
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
काफली निवासी दिवंगत लाल सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ओखलकांडा ब्लॉक के सुनकोट ग्रामसभा के तोक काफली में सोमवार को उल्टी दस्त के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गांव में कई अन्य लोग भी उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। बार-बार मांग के बाद भी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार न किए जाने से ग्रामीण गुस्से में हैं। ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इधर विभागीय अधिकारियों ने उल्टी दस्त से मौत होने की बात से इनकार किया है। ओखलकांडा ब्लाक के कुकना गांव के प्रधान मदन सिंह नौलिया ने बताया कि कुकना, धैना, सुनकोट, कचलाकोट, भेटी और सिमलकन्या समेत आसपास के कई गांवों में लंबे समय से लोग उल्टी दस्त और बुखार आदि से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
तोक काफली निवासी लाल सिंह (51) भी पिछले कुछ दिनों से उल्टी दस्त से पीड़ित थे। सोमवार को तबियत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए गांव से बाहर ले जाया जा रहा था तभी शहरफाटक के पास लाल सिंह ने दम तोड़ दिया। प्रधान नौलिया ने बताया कि इसके अलावा सुनकोट निवासी शेरीराम, हेम चंद्र, नारायण सिंह, मुकेश, रेनू, लक्ष्मी, पार्वती, महेश चंद्र, कृष्ण चंद्र, पंकज, रोहित, शंकर, भास्कर व रीता आदि भी उल्टी दस्त से पीड़ित हैं और बीमार पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
प्रधान का कहना है कि कई बार उन्होंने गांव में फैल रही बीमारियों के बारे में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी लेकिन विभाग ने खानापूर्ति कर पल्ला झाड़ लिया। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ओखलकांडा ब्लाक के गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की सुध नहीं ली गई तो ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे।
इधर इस संबंध में पूछे जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचसी जोशी का कहना है कि उक्त मामला संज्ञान में आया था जिसके बाद ओखलकांडा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. जगदीश पटपटिया को जांच के निर्देश दिए गए थे। सीएमओ ने बताया कि जांच में पता चला है कि लाल सिंह की मौत उल्टी दस्त से नहीं हुई है बल्कि वह पिछले काफी समय से बीमार थे और पुरानी बीमारी के कारण ही उनकी मौत हुई है।