{"_id":"623624190dce2a598f387213","slug":"death-by-drowning-in-kathgodam-haldwani-news-hld4568166100","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला बैराज में स्नान करते चौकी प्रभारी डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौला बैराज में स्नान करते चौकी प्रभारी डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौला बैराज में नहाते समय काठगोदाम मल्ला चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह समेत दो लोग गहरे पानी मेें डूब गए। जल पुलिस के जवानों ने विकास प्राधिकरण के कर्मचारी को बचा लिया लेकिन चौकी प्रभारी को बचाने में देर हो गई। नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने चौकी प्रभारी को मृत घोषित कर दिया।
काठगोदाम मल्ला चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह (34) होली खेलने के बाद शनिवार शाम करीब चार बजे नहाने के लिए गौला बैराज में चले गए। दरोगा के साथ विकास प्राधिकरण का कर्मचारी दीपक कुमार और जल पुलिस का जवान प्रताप गढ़िया भी थे। दरोगा बैराज में तैरते हुए आगे निकल गए। इस बीच दीपक पानी में डूबने लगा तो दरोगा ने दीपक को बचाने के लिए कहा। जल पुलिस के जवान ने तत्परता दिखाते हुए दीपक को पानी से निकाल लिया। इसके बाद दरोगा के नहीं दिखाई देने पर उन्हें शक हुआ और जल पुलिस के जवान ने डूबे हुए दरोगा को पानी से निकाला। उस समय दरोगा की सांसें चल रहीं थी।
घटना की जानकारी पर पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। पुलिसकर्मी तत्काल चौकी प्रभारी को लेकर नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में पहुंचे, यहां आईसीयू में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन दरोगा ने दम तोड़ दिया। सूचना पर एसएसपी पंकज भट्ट, एसपी सिटी हरबंश सिंह, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश प्रसाद, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि चौकी प्रभारी अमरपाल 2015 बैच के दरोगा थे। मूलरूप से अमरपाल बरेली जिले के आंवला क्षेत्र के रहने वाले थे लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर विजय नगर नईबस्ती में मकान बनवाया था। दरोगा अमरपाल सिंह का बड़ा भाई अजयपाल रुद्रपुर 31 वाहिनी पीएसी में आरक्षी है और एक अन्य भाई यूपी पुलिस में सिपाही है।
दरोगा की दो साल पहले हुई थी शादी
अमरपाल सिंह की दो साल पहले शादी हुई थी। चुनाव के बाद वह अवकाश पर घर विजयनगर गए थे और पत्नी को यहां लेकर आए। घटना की सूचना पर दरोगा की पत्नी अस्पताल पहुंची, जहां वह पति के शव से लिपट गईं।
अमरपाल ने साथियों के साथ खेली थी होली : पाठक
काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि अमरपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली और डांस भी किया। इसके बाद सभी लोग नहाने के लिए चले गए। बताया कि उन्हें चौकी प्रभारी अमरपाल के डूबने की खबर मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। बताया कि अमरपाल उनका प्रिय था।
लोगों को बैराज जाने से रोकता था अमरपाल : एसएसपी
एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि अमरपाल सिंह काम के मामले में एक बेहतरीन चौकी प्रभारी थे। कहा कि वह लोगों को बैराज की ओर जाने से रोकते थे लेकिन काल की गति कौन जानता है। अमरपाल एक अच्छा तैराक भी थे। बताया कि अमरपाल के निधन से वह बहुत दुखी हैं।