फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dealers honored

व्यापारियों को किया गया सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dealers honored
भीमताल में व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ करते व्यापारी नेता नवीन वर्मा और अन्य। संवाद न्यूज एजेंस - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को शीतजल मत्सियिकि अनुसंधान संस्थान में व्यापारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन

नवीन वर्मा ने कहा कि व्यापारियों को एकजुट होने की जरूरत है। उनकी समस्याओं को हल करने के लिए जल्द मुख्यमंत्री से मिला जाएगा। विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को सरकार गंभीरता से ले रही है और वह खुद सीएम से बात करेंगे। विधायक राम सिंह कैड़ा भी कार्यक्रम में शामिल हुए और कहा कि समाज में व्यापारियों की बदौलत ही अर्थव्यवस्था को पहचान मिलती है। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा कि सभी व्यापारी समाज की रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने भीमताल को शिक्षा और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की। संचालन पूरन जोशी और रामपाल गंगोला ने किया। इस दौरान प्रदेश संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष एनसी तिवारी, उपाध्यक्ष राकेश डिमरी, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्धन पांडे, प्रमोद गोयल, शांति जीना, कुसुम दिगारी, लवेंद्र रौतेला, मारुति साह, पंकज जोशी, आशा आर्या, अंजू बक्शी, जगदीश महतोलिया, गिरधारी भगवाल, हिमांशु रौतेला, प्रवीण पटवाल, भास्कर भगवाल, आशा उप्रेती, सुनीता पांडे, कुर्बान अली, मनोज भट्ट, शरद पांडे, पंकज उप्रेती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed