फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dead body of Delhi student found hanging

Nainital News: फंदे पर लटका मिला दिल्ली की छात्रा का शव

Fri, 17 May 2024 06:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 17 May 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of Delhi student found hanging
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। दिल्ली निवासी छात्रा ने मां को फोन करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। शाम को साथियों ने उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा तो शव से फंदे से लटके पाया। पीजी स्वामी ने पुलिस को घटना को सूचना दी। पुलिस पड़ताल कर रही है कि छात्रा ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन


अशोक नगर ज्योति नगर दिल्ली निवासी नवनीत (22 वर्ष) पुत्री अनिल कुमार टेड़ी पुलिया काठगोदाम स्थित एनटीटीआई में पढ़ाई करती थी और उसी इलाके में पीजी में रहती थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह नवनीत ने घर में मां को फोन किया और कहा, उसकी तबीयत ठीक नहीं है तो वह आज कॉलेज नहीं जाएगी। उसी दोपहर मां ने हालचाल जानने के लिए नवनीत को दोबारा फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने पीजी के मालिक को फोन किया तो उनका भी फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद पीजी मालिक की पत्नी पता करने गई तो नवनीत की कमरा अंदर से बंद था। यह देखकर वह लौट गईं। शाम को पीजी की अन्य छात्राएं मौके पर पहुंची तो भी नवनीत का कमरा बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो नवनीत का शव फंदे से लटक रहा था। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पता किया जा रहा है कि नवनीत ने यह कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन





आठ महीने पहले आई थी हल्द्वानी

नवनीत दिल्ली से यहां स्किल डेवलपमेंट कोर्स करने आई थी। काठगोदाम थाने के एसआई फिरोज ने बताया कि छात्रा आठ महीने से यहा रह रही थी। कहा कि आगामी दो महीने में उसका कोर्स पूरा हो जाता। साथी छात्राओं से पूछताछ में फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed