फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Daughter-in-law beaten after having second daughter in haldwani

बेटी होने पर बहू से मारपीट: महिला को खाना देना किया बंद...पति, सास और ननद ने लात-घूंसे और प्रेशर कुकर से पीटा

Sat, 20 Jul 2024 08:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Jul 2024 08:48 PM IST
सार

हल्द्वानी के लालडांठ निवासी एक महिला के दूसरी पुत्री को जन्म देने पर ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। पति, सास और ननद की ओर से महिला को लात-घूंसे और प्रेशर कुकर से पीटा गया।

विज्ञापन
Daughter-in-law beaten after having second daughter in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के लालडांठ निवासी एक महिला के दूसरी पुत्री को जन्म देने पर ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। पति, सास और ननद की ओर से महिला को लात-घूंसे और प्रेशर कुकर से पीटा गया। महिला ने मुखानी पुलिस को शिकायत कर क्रूरता की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज उपलब्ध कराई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

लालडांठ रोड निवासी रेखा जोशी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई। शादी के बाद पति ने बेटे की चाहत में भ्रूण जांच का दबाव बनाया। साथ ही बेटी पैदा होने पर दोनों को मारने की धमकी भी दे डाली। महिला ने जब इसका विरोध किया तो गर्भावस्था में उससे मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। बताया कि 20 दिसंबर 2023 को उसने फिर बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसके पति व अन्य ससुरालियों का व्यवहार उसके लिए बदल गया। वे उससे मारपीट करने लगे। यहां तक कि कमरे में कैद कर खाना-पीना भी बंद कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि 13 जून की रात आरोपियों ने महिला को लात-घूंसो और प्रेशर कुकर से पीटा। शरीर पर कई जगहों पर काटा भी। महिला ने इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी है। उधर ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में कई लोग एक महिला को मारते दिख रहे हैं। एक छोटी बच्ची महिला को बचाने का प्रयास करती हुई दिखती है। महिला के सिर में एक दूसरी महिला कूकर से वार करते हुए भी दिख रही है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को काउंसलिंग के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed