फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dalit widow and her six daughters beaten

दलित विधवा और उसकी छह बेटियों को दौड़ाकर पीटा

Sat, 13 Feb 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)। Updated Sat, 13 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन

राजीव नगर बंगाली कालोनी में रास्ता बंद करने का विरोध करने पर नशे में धुत दबंगों ने दलित विधवा और उसकी छह बेटियों को दौड़ाकर पीटा। उन्होंने एक युवती को उठा ले जाने का भी प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर भीड़ जुटी तो दबंग धमकी देते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


 मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवती को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है।
विज्ञापन


बंगाली कालोनी निवासी स्व. रामदौड़ की पत्नी ज्ञानवती बुधवार की रात अपनी छह बेटियों के साथ सो रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले लालसिंह ने ज्ञानवती के घर के रास्ते में दीवार बनानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञानवती ने रास्ता बंद करने का विरोध किया तो लालसिंह देख लेने की धमकी देते हुए चला गया। कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ शराब पीकर लौटा और गाली-गलौज और मारपीट करने लगा।

नशे में धुत दबंगों ने ज्ञानवती और उसकी बेटियों को जाति सूचक शब्द कहते हुए घर से बाहर खींच लिया। उसके बाद दौड़ाकर डंडों से पीटा। आसपास के लोग भी बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

 इस बीच उन्होंने ज्ञानवती की एक बेटी को उठा ले जाने का भी प्रयास किया, लेकिन शोर-शराबे और मोहल्ले वालों ने युवती को अराजक तत्वों से छुड़ा लिया।

मारपीट में ज्ञानवती की एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया गया। आधे घंटे तक वे मोहल्ले में अराजकता फैलाते रहे, लेकिन पुलिस घटना से बेखबर रही।

इधर ज्ञानवती ने मुख्य आरोपी लाल सिंह, मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र, ओमपाल कश्यप और योगेश गुप्ता के विरूद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 147, 452, 323, 354, 365/511, 506 एससी-एसटी एक्ट की धारा 3/10 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।


कोतवाली प्रभारी बीसी पंत के मुताबिक दोनो पक्षों में रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना की प्रारंभिक तफ्तीश पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed