फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Cybercriminals are trying to deceive people by telling them that their mobile numbers are switched off

Haldwani: हेलो! मैं BSNL से बोल रही हूं...सेवा के सिग्नल देकर बढ़ रहा साइबर ठगी का नेटवर्क, ऐसे करते है वारदात

Sat, 12 Jul 2025 11:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 12 Jul 2025 11:11 AM IST
सार

साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका इजाद किया है। यहां फोन पर एक (1) अंक दबाते ही साइबर अपराधी ठगी का खेल शुरू कर देते हैं। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Cybercriminals are trying to deceive people by telling them that their mobile numbers are switched off
Cyber crime

विस्तार

हेलो! मैं बीएसएनएल से बोल रही हूं....आपका नंबर जल्द बंद होने वाला है, इससे बचना है तो 1 दबाएं...। अगर आपको कोई फोन करे और सामने से कंप्यूटराइज्ड आवाज में इस तरह का कुछ सुनाई दे तो सतर्क हो जाएं। दरअसल साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका इजाद किया है। यहां फोन पर एक (1) अंक दबाते ही साइबर अपराधी ठगी का खेल शुरू कर देते हैं। इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

साइबर अपराधियों का नेटवर्क जितना सशक्त है, उतना ही वह खुद को अपडेट भी रख रहे हैं। हर तरीके में एक चीज वह जरूर देख रहे हैं कि सामने वाला मोबाइल फोन पर लंबी बात कर ले और उसकी बातों को फॉलो करे। बस यहीं से साइबर गिरोह काे ठगी के लिए अपना शिकार मिल रहा है। मुखानी क्षेत्र के एक युवक के पास तीन दिन पहले कॉल आई। सामने से कंप्यूटराइज्ड आवाज थी। इसमें कहा गया कि उसका मोबाइल नंबर अगले दो से चार घंटे में बंद हो जाएगा यदि वह असुविधा से बचना चाहते हैं तो एक दबाएं। हालांकि उस युवक को अहसास हो गया कि वह जाल में फंस सकता है। ऐसे में उसने फोन डिस्कनेक्ट किया। हालांकि उसका नंबर अभी भी चालू है। यानी वह साइबर ठगों के गिरोह में फंसने से बाल-बाल बचा।

विज्ञापन

फर्जी कॉल की करें रिपोर्ट
डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशंस ने अपने एक्स एकाउंट के जरिये भी ऐसे साइबर ठगी से बचने की सलाह दी है। इसमें कहा गया है कि फर्जी कॉल और मैसेज आते हैं तो इसकी रिपोर्ट करें। इससे सिम स्वैप की धोखाधड़ी हो सकती है। कई लोगों की शिकायत भी है कि उनका सिम बंद करने के फोन कॉल आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


न दें ऐसे मैसेज पर ध्यान
साइबर एक्सपर्ट के अनुसार पूर्व में डीओटी विभाग ने भी स्पष्ट किया है कि दूरसंचार विभाग या ट्राई यूजर्स को सिम कार्ड बंद होने को लेकर न कोई कॉल करता है न किसी तरह के मैसेज। ऐसे काॅल और संदेश का ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने केवाईसी अपडेट और फर्जी लिंक वाले मैसेज या ई-मेल से भी बचने की सलाह दी है।

ऐसे होता है साइबर अपराध
साइबर एक्सपर्ट के अनुसार साइबर अपराधी इसके लिए यूजर के मोबाइल नंबर के लिए नया सिम कार्ड जारी कराते हैं। पहले वह यूजर को कॉल के जरिये फंसाते हैं। फिर उन्हें कुछ स्टेप फॉलो करने को कहकर उनके नंबर का नया सिम अपने फोन में एक्टिवेट कराते हैं। यहां से ओटीपी लेकर फ्रॉड करते हैं।

साइबर अपराधियों ने ठगी के अपने ट्रेंड को बार-बार बदला है। अभी तक कॉल कर सिम बंद होने का झांसा देकर रुपये उड़ाने का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। फिर भी ऐसे कॉल से सतर्कता जरूरी है। ये फ्राॅड कॉल है। ऐसे काॅलर को समझने की जरूरत है। यदि सिम में कोई प्राब्लम है तो संबंधित टेली कंपनी के अधिकृत वेबसाइट पर जाकर सर्च करें। घबराएं नहीं। ओटीपी तो कतई न दें। यदि कोई शिकायत आती है तो पुलिस इस पर काम करेगी। - सुमित पांडेय, सीओ साइबर क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed