फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   CTR most tiger

सीटीआर में सबसे अधिक बाघ

Thu, 07 Jan 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। Updated Thu, 07 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
CTR most tiger

 कार्बेट नेशनल पार्क ने विश्व के सभी टाइगर रिजर्वों में सर्वाधिक बाघ होने का एक नया कीर्तिमान बनाया है। पार्क प्रशासन ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया।

विज्ञापन


एनटीसीए और भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा जारी बाघ और हाथी की गणना के ताजा आंकड़ों में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जहां 29 बाघ बढ़े हैं, वहीं हाथियों की बढ़त 385 तक जा पहुंची है। अब पार्क में 215 बाघ और 1035 हाथियों की संख्या दर्ज की गई है। पहले पार्क में 164 बाघ और 650 हाथी थे।
विज्ञापन


कार्बेट पार्क के निदेशक समीर सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि 2014 की गणना में पार्क में 418 स्थानों पर कैमरा ट्रेप लगाए गए थे। इसमें 25 हजार बाघों की तस्वीर कैद हुई थी। इसमें सही मिलान करने पर 215 बाघों की उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नए आंकड़ों के बाद सीटीआर बाघों की संख्या के मामलों में विश्व का पहला टाइगर रिजर्व बन गया है। उन्होंने इसे अधिकारी कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष अवैध शिकार की भी कोई शिकायत नहीं मिली।

 इसके अलावा 157 गूजर परिवारों का पार्क से विस्थापन भी एक मुख्य कारण रहा, क्योंकि गूजरों के विस्थापन के बाद हाथियों और बाघों को विचरण के लिए काफी जगह मिली। बृहस्पतिवार को पार्क प्रशासन ने आफिस स्टाफ के साथ मिलकर केक काटा। इस दौरान कॉर्बेट पार्क उपनिदेशक डा. साकेत बडोला, पार्क वार्डन शिवराज भी मौजूद रहे।


 कार्बेट नेशनल पार्क में बाघों की संख्या में हर वर्ष इजाफा हो रहा है। कार्बेट टाइगर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1288 वर्ग किमी है। इसमें पार्क में 100 वर्ग किमी में 19 बाघ रहते हैं। इसी वजह से बाघों की संख्या बढ़ रही ह्रै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed