{"_id":"6aa6ffeb1d8b3f82d105111e","slug":"crowds-in-nainital-were-double-the-usual-volume-nainital-news-c-238-1-shld1023-130467-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल में आम दिनों के मुकाबले दोगुनी रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल में आम दिनों के मुकाबले दोगुनी रही भीड़
Mon, 14 Sep 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। सप्ताह के अन्य सामान्य दिनों की तुलना में रविवार को शहर के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहल-पहल अधिक रही। वीकेंड की छुट्टी के कारण दिल्ली, यूपी और अन्य मैदानी राज्यों से बड़ी संख्या में लोग मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे। सुबह से ही मॉल रोड, तल्लीताल और मल्लीताल में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। नैनीझील में बोटिंग का आनंद लेने के लिए पर्यटकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा स्नो व्यू, टिफिन टॉप और भोटिया मार्केट जैसे प्रमुख स्थलों पर भी आम दिनों की अपेक्षा भारी रौनक देखी गई। संवाद
विज्ञापन