फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crops were ruined due to rain in haldwani

कुदरत का कहर: बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, फसलें हुई बर्बाद,

Tue, 17 Oct 2023 12:06 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 17 Oct 2023 12:06 PM IST
सार

कुमाऊंं के मैदानी इलाकों में बारिश और आंधी से किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते खेतों में मडुवा, धान, मटर, सोयाबीन, राजमा, गोभी, शिमला मिर्च, हरी सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Crops were ruined due to rain in haldwani
खेत में गिरी धान की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी, भीमताल, कालाढूंगी, चोरगलिया में  ओलावृष्टि, बारिश और आंधी से किसानों की खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, धारी, मुक्तेश्वर, ओखलकांडा में ओलावृष्टि और बारिश के चलते खेतों में मडुवा, धान, मटर, सोयाबीन, राजमा, गोभी, शिमला मिर्च, हरी सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


क्षेत्र के किसान राजेंद्र सिंह, नरेंद्र बिष्ट, हरेंद्र सिंह, गणेश बिष्ट, गंगा बिष्ट ने बताया कि सोमवार को ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। 

इधर, कालाढूंगी समेत कोटाबाग ब्लॉक के चकलुवा, कमोला, धमोला, मुसाबंगर, बजूनियांहल्दू, आंवलाकोट आदि ग्रामीण इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। धान, उड़द, सोयाबीन और फूलों की फसलों को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम रेखा कोहली ने बताया कि फसलों के नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किसानों पर मौसम की मार: धान से ज्यादा अब किसानों की आंखों में नमी...फसल को नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, चोरगलियां और गौलापार में भी धान की फसल चौपट हो गई। इन दिनों धान की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में कई किसानों ने धान को मढ़ाई के लिए खेत में सूखाने के लिए छोड़ रहा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed