{"_id":"6a9d558479438244f60095d7","slug":"student-who-went-to-bhujiyaghat-for-a-birthday-party-drowns-in-a-ravine-father-suspects-murder-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी: बर्थडे पार्टी मनाने भुजियाघाट गए छात्र का शव 21 घंटे बाद बरामद, पिता ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी: बर्थडे पार्टी मनाने भुजियाघाट गए छात्र का शव 21 घंटे बाद बरामद, पिता ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 06 Sep 2026 05:29 PM IST
गायत्री जोशी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:29 PM IST
सार
भुजियाघाट में बर्थडे पार्टी के दौरान गधेरे में बह गए छात्र आदित्य टम्टा का शव रविवार सुबह गौला नदी किनारे बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
आदित्य टम्टा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी के रामपुर रोड के टीपीनगर स्थित मानपुर उत्तर निवासी 12वीं के छात्र आदित्य टम्टा (17) का शव रविवार सुबह करीब 9 बजे राजपुरा में गौला नदी के किनारे मिला। वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भुजियाघाट के पास बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान गधेरे में नहाते समय बह गए थे। शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं आदित्य के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
शनिवार को आदित्य अपने सात रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ भुजियाघाट बर्थडे पार्टी मनाने गया था। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे वह गधेरे में नहाने उतर गया और एक पत्थर पर खड़ा था। तभी अचानक तेज बहाव के साथ पानी बढ़ गया। साथियों ने उसे निकलने के लिए आवाज लगाई लेकिन पानी इतना बढ़ गया कि वह पैदल नहीं निकल सकता था। जानकारी के अनुसार आदित्य ने एक पत्थर से दूसरे पत्थर पर छलांग लगाई लेकिन पैर फिसलने से बह पानी के साथ बहता चला गया। इसके बाद से एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही थीं। रविवार सुबह करीब 9 बजे राजपुरा में उसका शव मिला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को बुलाया और शिनाख्त कराई। आदित्य परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहने हैं। वह 12वीं का छात्र था और परिवार का सबसे लाडला था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं आदित्य के पिता अशोक टम्टा ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्ट होगा। मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी
विज्ञापन