{"_id":"652e18bab79a0375dc035667","slug":"farmers-paddy-gets-wet-due-to-rain-in-khatima-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर मौसम की मार: धान से ज्यादा अब किसानों की आंखों में नमी...फसल को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर मौसम की मार: धान से ज्यादा अब किसानों की आंखों में नमी...फसल को नुकसान
Tue, 17 Oct 2023 10:47 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:47 AM IST
सार
बारिश में अरमान धुलने पर किसानों के चेहरों पर शिकन और आंखों में आंसू नजर आए। क्रय केंद्रों में तिरपाल की व्यवस्था का दावा करने वाली मंडी समिति की भी पोल खुल गई है। बिगवाड़ा मंडी में यूसीएफ के केंद्र पर तौल नहीं होने से किसानों का धान भीग गया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में भीगा धान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले से ही धान में 17 प्रतिशत से अधिक नमी की समस्या के कारण किसान अपना धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर नहीं बेच पा रहे थे, अब तक सोमवार को अचानक बेमौसमी बारिश से धान के भीगने से नमी की समस्या और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
बारिश में अरमान धुलने पर किसानों के चेहरों पर शिकन और आंखों में आंसू नजर आए। क्रय केंद्रों में तिरपाल की व्यवस्था का दावा करने वाली मंडी समिति की भी पोल खुल गई है। बिगवाड़ा मंडी में यूसीएफ के केंद्र पर तौल नहीं होने से किसानों का धान भीग गया। सोमवार को अचानक हुई बारिश से जिले के क्रय केंद्रों में बिकने के लिए रखा कई क्विंटल धान भीग गया। खेतों में कटने के लिए खड़ी धान की फसल भी तेज हवा के चलते खेत पर बिछ गई।
विज्ञापन
तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने बताया कि बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। बिगवाड़ा मंडी में यूसीएफ के केंद्र में खरीद नहीं होने से किसानों के धान की कई ढेरियां बारिश में भीग गईं।
विज्ञापन
मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा ने बताया कि बारिश के चलते किसानों की फसल को नुकसान हुआ है, विभाग की टीम की ओर से नुकसान का सर्वे करवाया जाएगा। बारिश होने के चलते मंडियों में खुले में पड़े धान के खराब होने की आशंका है।
जिला प्रशासन को किसान हित में निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की ओर से मंडियों में लाए जा रहे धान को प्राथमिकता के आधार पर मानकों के अनुरूप क्रय किया जाए। - बीएल फिरमाल, संभागीय खाद्य नियंत्रक, कुमाऊं
17% से अधिक नमी पर कटौती के मानक
नमी कटौती
18% 02 किलो
19% 3.5 किलो
20% 05 किलो
21% 6.5 किलो
22% 08 किलो
23% 9.5किलो
24% 11 किलो
25% 12.5 किलो