{"_id":"6aca8e4e6655d6536e0f4e22","slug":"crops-suffer-heavy-damage-due-to-disaster-in-ratanpur-compensation-sought-nainital-news-c-418-1-kdg1001-11006-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रतनपुर में आपदा से फसलों को भारी नुकसान, मांगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रतनपुर में आपदा से फसलों को भारी नुकसान, मांगा मुआवजा
Sun, 11 Oct 2026 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
कालाढूंगी। ग्राम सभा रतनपुर बैलपड़ाव में आपदा के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र में किसानों की धान, गन्ना, उड़द, सोयाबीन, भट्ट और टमाटर की फसलें प्रभावित हुई हैं। साथ ही पशुओं के चारे को भी नुकसान पहुंचा है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत सिंह ने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। प्रभावित किसानों में खुशाल सिंह नेगी, देशराज सिंह, शशि तिवारी, गजेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र बिष्ट, भूपाल सिंह मेहरा और यशवंत सिंह बोहरा सहित अन्य किसान शामिल हैं। कहा कि आपदा से फसलों को हुए नुकसान के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन