{"_id":"7cf0c9d3c59019f159ebdaeecf15d415","slug":"youth-met-drink-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्जिया मंदिर में शराब पीते मिले मुरादाबाद के युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्जिया मंदिर में शराब पीते मिले मुरादाबाद के युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Wed, 20 May 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
गर्जिया मंदिर को अराजक तत्वों ने शराब पीने और गलत काम करने का ठिकाना सा बना लिया है। मंगलवार को मुरादाबाद के 12 युवकों को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शराब पीते पकड़ लिया।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की संख्या कम होने पर पहले तो युवक उनसे उलझ गए। इसी दौरान एक युवक बोतलें लेकर फरार हो गया। एबीवीपी के कालेज अध्यक्ष यतिन रौतेला, ब्लाक सह मंत्री जगदीश चंद्र लोहनी, तेजपाल अधिकारी ने सभी को हिदायत देकर छोड़ दिया। कहा भविष्य में मां गर्जिया के दरबार में अराजकता की तो अंजाम गंभीर होंगे। वहीं कार्यकर्ताओं में पुलिस द्वारा मंदिर परिसर के आसपास गश्त नहीं करने पर भी नाराजगी जताई गई है।
विज्ञापन