फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women reached the collectorate to commit suicide including children on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों समेत आत्मदाह करने कलेक्ट्रेट पहुंची महिला

Thu, 17 Aug 2017 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Thu, 17 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
Women reached the collectorate to commit suicide including children on Independence Day
महिला और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
 मंगलवार को जब जिले भर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की धूम मची हुई थी, ठीक उसी समय भवाली स्थित नगर पालिका प्रशासन के उत्पीड़न से तंग एक महिला अपने चार बच्चों को साथ आत्मदाह के इरादे से कलेक्ट्रेट पहुंच गई। महिला के हाथ में केरोसिन का गैलन देख कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। खुफिया विभाग से जुड़े लोगों ने किसी तरह महिला के हाथ से केरोसिन का गैलन छीना। मौके पर पहुंची संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह के समक्ष भी महिला आपबीती सुनाते हुए फूट-फूट कर रोती रही। हालांकि बाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किसी तरह महिला को शांत किया। 
विज्ञापन

 भवाली निवासी विधवा निर्मला आर्या ने नगर पालिका प्रशासन पर बेवजह उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कुछ दिन पहले स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में बच्चों समेत आत्मदाह की धमकी दी थी। मंगलवार को वह अपने चार बच्चों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची तो वहां महिला के हाथ में केरोसिन का गेलन देख आनन फानन में 
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह मौके पर पहुंचीं और उन्होंने महिला को समझाया। इस दौरान निर्मला आर्या ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को बताया कि भवाली में वह एक झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रह रही थी। पिछले माह आंधी तूफान में झोपड़ी टूट गई। महिला का कहना था कि वह उक्त स्थान पर मकान बनवा रही थी। बीती 7 जुलाई को पालिका ने नोटिस जारी कर उसके इस मकान को अवैध बताते हुए उसे अतिक्रमणकारी घोषित कर दिया और जमीन खाली करने को कहा। महिला ने पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों पर अभद्रता का भी आरोप लगाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना था कि वह पिछले काफी समय से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग कर रही है लेकिन कहीं भी उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। पूरा मामला सुनने के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट बंदना सिंह ने जमीन की सही से पैमाइश कराने का आश्वासन दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed