फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Who burned this in the car on the highway

हाइवे पर कार में ये किसे जला दिया

Fri, 17 May 2019 01:49 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल Published by: naveen chandra joshi Updated Fri, 17 May 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
Who burned this in the car on the highway
सलड़ी भीमताल रोड पर जलती कार - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी-भीमताल मार्ग पर सलड़ी में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे सड़क किनारे कार में किसी को जला दिया गया। जिंदा जलाया गया या हत्या करने के बाद या फिर यह महज एक हादसा है, यह अभी साफ नहीं हुआ है। शव पूरी तरह जल जाने से यह भी पता नहीं चल सका है कि यह महिला का शव है या पुरुष का। शव कार की ड्राइविंग सीट के बगल में पड़ा था। एसएसपी सुनील कुमार मीणा और सीओ आरएम नबियाल ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलने की बात कह रही है।

विज्ञापन


सलड़ी-चंदादेवी के पास रात करीब आठ बजे एक कार शोला बन गई। कार जलती देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भीमताल और काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंच गई। हल्द्वानी फायर स्टेशन की दमकल ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने जब कार की जांच की तो ड्राइविंग सीट के बगल में जला हुआ शव पड़ा था। शव पूरी तरह जल जाने के कारण यह पता नहीं चल सका कि यह महिला का है पुुरुष का। आग से कार की नंबर प्लेट भी जल गई थी। पुलिस अब चेसिस नंबर से कार मालिक का पता ढूंढने की बात कह रही है।  
विज्ञापन


हत्या कर जलाया हो सकता है शव
सलड़ी-चंदा देवी मार्ग पर जली कार में मिले शव ने कई सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग इसे हत्या से भी जोड़ रहे हैं। लोगों के मुताबिक कार में जिस किसी का भी शव मिला है उसकी कहीं और हत्या की गई होगी और शव को कार में रखकर जलाया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में जो शव मिला है उसे देख के लग रहा है कि वह कार में सीट पीछे करके आराम कर रहा होगा/होगी। कार के एसी में आग लगने से भी हादसा हुआ हो सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग पाएगा।
सुनील कुमार मीणा, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed