फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Violation of the rules will not fight Student elections

नियमों का उल्लंघन करने पर नहीं लड़ पाएंगे छात्रसंघ चुनाव

Tue, 26 Jul 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी Updated Tue, 26 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
एमबीपीजी कॉलेज प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के लिए सोमवार को नोटिस जारी किया है। अगर किसी भी संभावित प्रत्याशी ने लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन किया तो उसके चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जा सकती है। इधर, छात्रसंघ चुनाव के उपाध्यक्ष पद के दावेदार के समर्थक द्वारा छात्रा से छेड़खानी करने का मामला भी सामने आया है। मामले की शिकायत प्राचार्य से की गई है। 
विज्ञापन


कॉलेज के छात्रसंघ प्रभारी डॉ. डीसी पंत ने कहा है कि छात्रसंघ निर्वाचन की अभी कोई प्रक्रिया प्रारंभ नहीं हुई है इसलिए जुलूस निकालना, बैनर लगाना तथा मुद्रित प्रचार सामग्री का वितरण करना लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के विरुद्ध है। जो भी संभावित प्रत्याशी नियमों का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी और छात्रसंघ चुनाव लड़ने से वंचित किया जा सकता है। 
विज्ञापन


इसी क्रम में सोमवार को चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएस भाकुनी ने जो छात्र-छात्राएं संभावित प्रत्याशियों के स्टीकर लगाए घूम रहे थे, उन्हें जब्त कर लिया। पंपलेट भी छीने गए। इधर, बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा ने छात्रसंघ के उपाध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थक पर छेड़खानी और अभद्रता का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्राचार्य से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर छात्रसंघ उपाध्यक्ष रोहित कुमार ने प्राचार्य कक्ष के सामने हो हल्ला करने की कोशिश भी की, जिसे प्राध्यापकों ने समझाकर वापस कर दिया। इस बारे में प्राचार्य डॉ. बीसी मेलकानी एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएस भाकुनी ने किसी तरह की लिखित शिकायत मिलने से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed