{"_id":"981f129809aee0ff68c7cb8ded6e5c19","slug":"two-traffickers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेंदुए की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 02 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने गोलचा कंपाउंड शिवमंदिर से बुधवार शाम तेंदुए की खाल के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही खाल को खरीदने वाला भाग निकला। पूछताछ से पता चला कि है कि गिरफ्तार तस्करों को एक महिला ने खाल बेचने के लिए दी थी। पुलिस महिला सहित दो लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसएसपी सेंथिल अबुदई ने कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि एसएसआई नंदा बल्लभ भट्ट को मुखबिर से सूचना मिली कि पहाड़ से तस्करी कर दो लोग तेंदुए की खाल बेचने के लिए आए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राहक बनकर दो लोगों को खाल के साथ धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में नैनीताल जिले के बड़ौला बबियाड़ निवासी भुवन चंद्र और जीवन शामिल हैं। एसएसपी का दावा है कि बरामद खाल की बाजार में कीमत पांच से छह लाख रुपए तक होगी।
विज्ञापन
गिरफ्तार जीवन ने बताया कि बरामद खाल उसे पनाल तोक की एक महिला ने बेचने के लिए दी थी। महिला इसके पहले भी खाल बेच चुकी है। खाल को खरीदने के लिए जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी अमित आर्या आया था। गिरफ्तार भुवन चंद्र इसके पहले केमू बस में परिचालक का कार्य करता था। परिचालक 2006 में बलात्कार के एक मामले में जेल भेजा गया था। सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी का कहना है कि वन विभाग से खाल की तस्दीक कराई गई है। बरामद तेंदुए के खाल की उम्र पांच साल होने का अनुमान है।
विज्ञापन