{"_id":"5c9bda92bdec222aaf37c467","slug":"two-moussere-brothers-die-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो मौसेरे भाइयों की मौत
Thu, 28 Mar 2019 01:48 AM IST
naveen chandra joshi
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Published by: naveen chandra joshi
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
हादसे में शिकार युवकों की बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं रेजीमेंट के अभिलेख कार्यालय में तैनात एक युवक और उसके मौसेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। मां की तबियत खराब होने पर वह घर आया था और मौसेरे भाई के साथ मंगलवार शाम बाइक से घूमने गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनोें के शव परिजनों को सौंप दिए। इसके बाद परिजनों ने दोनों शवों को सुपुर्देखाक कर दिया। इस दौरान रानीखेत से आर्मी के कुछ जवान भी रामनगर पहुंचे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी ले गए हैं।
विज्ञापन
खताड़ी निवासी मो.अजीम (22) पुत्र मो.मोहसिन रानीखेत में कुमाऊं रेजीमेंट के अभिलेख कार्यालय में तैनात था। मां राबिया की तबियत खराब होने पर वह मंगलवार शाम रानीखेत से रामनगर आया था। शाम को वह मौसी के बेटे अशरफ (23) पुत्र मो.शरीफ निवासी खताड़ी के साथ घूमने निकला था। रात करीब 9:30 बजे बीजेपी नेता राकेश नैनवाल अपनी कार से ढिकुली जा रहे थे। आमडंडा से रिंगोड़ा के बीच उन्होंने दोनों को सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े देखा।
विज्ञापन
उन्होंने दोनों को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि रिंगोड़ा के पास सड़क किनारे दोनों की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ी थी, जिसे थाने में लाया गया है। आशंका है कि किसी बड़े वाहन ने दोनों की बाइक को टक्कर मार दी होगी, जिससे वे घायल हो गए। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। वहीं, मो.अजीम के भाई मो.अनीस ने बताया कि दोनों की शादी नहीं हुई थी। सूचना पर पहुंचे नगर पालिका के चेयरमैन मोहम्मद अकरम ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन