फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Troopers from the rifle shot himself

फौजी ने रायफल से खुद को गोली मारी

Sat, 28 Jan 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 28 Jan 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
Troopers from the rifle shot himself
9 एमएम पिस्टल

सैनिक छावनी में गारद कमांडर कार्यालय के सामने तैनात नायक ने गणतंत्र दिवस की शाम इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली सीने को चीरती हुई पार हो गई। घटना से सैनिकों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सेना के अधिकारियों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने शुक्रवार दोपहर घायल सैनिक को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक तनाव के चलते सैनिक ने खुद पर गोली चलाई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी पृथ्वीराज (30) हल्द्वानी छावनी में नायक के पद पर तैनात है। गणतंत्र दिवस पर उसकी ड्यूटी गारद कमांडर कार्यालय पर थी। करीब सात बजे  सैनिक ने अपनी इंसास रायफल से खुद को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनते ही सेना में खलबली मच गई। सेना के अधिकारियों ने तत्काल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में मेडिकल चौकी प्रभारी भुवन चंद्र मासीवाल ने उसका बयान लिया।

पुलिस का कहना है कि घटना से पहले फौजी की अपने परिवार से बातचीत हुई थी। परिवार के तनाव के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाबत सीओ लोकजीत सिंह ने भी जानकारी ली।


शुक्रवार दोपहर सैनिक की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में मेजर प्रीतम सिंह ने कोतवाली थाने में तहरीर दी। मेजर के मुताबिक नायक ने छह बजकर 55 मिनट पर खुद को गोली मारी थी। पुलिस ने इस मामले में धारा 309 के तहत आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed