{"_id":"b37fba5a037e904ef1b3872db434736d","slug":"theft-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरूमदारा में चोरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीरूमदारा में चोरों का धावा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Thu, 29 Jan 2015 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरूमदारा क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक अंग्रेजी शराब की दुकान और दो जनरल स्टोर में धावा बोलते हुए करीब 26 हजार रुपए चुरा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि दुकान स्वामियों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
गुरुद्वारे वाली गली पीरूमदारा में हरबन सेनी की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार, संतोष चौधरी की दुकान से पांच हजार रुपए के साथ ही अंग्रेजी शराब की दुकान से करीब छह हजार रुपए चुरा लिए। पीरूमदारा चौकी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि चोरों ने बुधवार रात तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन