{"_id":"17be1a4d782d698c6b376f451a6c1d53","slug":"the-name-of-the-job-half-siblings-cheated-three-hundred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के नाम पर भाई-बहन से साढ़े तीन लाख ठगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी के नाम पर भाई-बहन से साढ़े तीन लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला,कालाढूंगी
Updated Sat, 18 Apr 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन को रोडवेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले बुलंदशहर निवासी ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में आरोपी ठग की पत्नी ठगी के एक अन्य मामले में पहले से ही हल्द्वानी जेल में बंद है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बीती फरवरी में आंवलाकोट कोटाबाग निवासी कृष्णा जोशी पत्नी गोपाल दत्त जोशी के मोबाइल पर किसी मीनाक्षी शर्मा का फोन आया। फोन करने वाली महिला ने खुद को बुलंदशहर निवासी बताते हुए बातों-बातों में कृष्णा जोशी से मेलजोल बढ़ा लिया और उसे थोड़े खर्चे पर रोडवेज में नौकरी दिलाने की बात कही। कृष्णा जोशी उस महिला की बातों में आ गई और उसने अपने साथ-साथ अपने भाई को भी नौकरी पर लगाने को कहा। इस पर फोन करने वाली मीनाक्षी ने कृष्णा जोशी की बात अपने पति कुलदीप शर्मा से कराई।
विज्ञापन
कुलदीप ने भाई-बहन को नौकरी दिलाने के एवज में पांच लाख रुपए की मांग की। कुछ समय बाद कृष्णा जोशी ने उक्त दंपति को साढ़े तीन लाख रुपए देते हुए कहा कि शेष रुपए नौकरी लगने के बाद दिए जाएंगे। काफी दिन बीतने के बाद भी लेकिन जब भाई-बहन की नौकरी नहीं लगी तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद कृष्णा जोशी ने फरवरी में ही उक्त ठग दंपति के खिलाफ कालाढूंगी थाने में धारा 420 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इधर, ठगी के ही एक अन्य मामले में ठग की पत्नी मीनाक्षी शर्मा हल्द्वानी जेल में बंद हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को पुलिस को पता चला कि आरोपी कुलदीप शर्मा पत्नी मीनाक्षी से मिलने हल्द्वानी जेल आया है। इस पर पुलिस ने उसे जेल रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ठग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। ठग ने बताया कि उसकी पत्नी लोगों को फोन कर झांसे में लेती थी और फिर वह नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रुपए ऐंठ लेता था। ठग को पकड़ने वाली टीम में एसआई त्रिलोचन जोशी, कांस्टेबल पूरन सिंह, राजाराम आदि थे।