{"_id":"ca104ccc4dff7e70532af9fcba217989","slug":"the-body-was-found-on-the-railway-tracks-of-masons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला राजमिस्त्री का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 27 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालटैक्स के सामने रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एक राजमिस्त्री का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव ट्रेन की चपेट में आने के कारण तीन टुकड़ों में बंट गया था। पूछताछ से पता चला कि सोमवार सुबह वह काम के लिए भीमताल गया था। जीआरपी को आशंका है कि राजमिस्त्री ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
रौंसिल हेड़ाखान निवासी खुशी उर्फ ख्याली राम (52) राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार सुबह काम करने के लिए भीमताल गया। दोपहर में उसने अपने बेटे महेश को मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह भीमताल में एक मकान का काम कर रहा है। रात में राजमिस्त्री के घर नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए। मंगलवार सुबह रेलवे लाइन पर शव मिलने की जानकारी मिलने पर राजमिस्त्री के दोनों बेटे मोहन और जीवन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों ने शव की शिनाख्त की। बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। किसी बात को लेकर वह तनावग्रस्त भी नहीं थे। जीआरपी थानाध्यक्ष कैलाश सिंह भैसोड़ा ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन