{"_id":"39f373f99dc0598957cd3d34d6245f97","slug":"tahrir-against-each-other-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और ससुर ने दी एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी और ससुर ने दी एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी महेश चंद्र की सुसाइड का मामला उलझ गया है। काठगोदाम थाने में ससुर और बहू ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पत्नी का आरोप है कि परिवार की प्रताड़ना के चलते पति ने आत्महत्या की। इधर, फौजी के पिता का आरोप है कि बहू और उसके परिवार के लोगों ने बेटे को मारकर लटकाया है। पुलिस ने बहू और उसके परिवार से पूछताछ करने के बाद उन्हें छोड़ दिया। थाने में रिटायर्ड फौजी के पिता और बहू के मायके वालों के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
पनियाली निवासी रिटायर्ड फौजी महेश चंद्र तीन सालों से नईबस्ती काठगोदाम में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहता था। रविवार रात रिटायर्ड फौजी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसने पत्नी और बच्चों को सोते समय कमरे में बंद कर दिया था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर पत्नी ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोला, तब जाकर घटना का पता चला। इस मामले में फौजी के पिता ने बहू और उसके परिवार पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
इधर, पत्नी डाली उर्फ तनूजा ने पति की मौत के लिए ससुरालियों को जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी है। काठगोदाम थानाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान ने पत्नी और उसके परिवार के लोगों से पूछताछ की। इस बीच रिटायर्ड फौजी महेश के पिता बेनी प्रसाद भी थाने पहुंचे, जिस कारण उनकी और बहू के मायके वालों से नोकझोंक हुई। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
